फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मौत के मामले में दुष्कर्म के आरोपी व उसके दोस्त के विरुद्ध पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी किशोरी की मां ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलावल देवरिया स्थित पोखरे में सोमवार को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी (17) का शव उतराता मिला था। किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि इरफान और उसका दोस्त परवेज आए दिन उनकी बेटी को परेशान करने के साथ ही आत्महत्या के लिए मजबूर करते थे। दोनों ने उसे बदनाम कर दिया था। आरोप है कि दोनों बेटी को धमकाते थे कि उसकी शादी नहीं होने देंगे। बेटी ने इरफान के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुष्कर्म के आरोप में इरफान में जेल में बंद है। इरफान के कहने पर परवेज उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर बेटी ने पोखरे में कूदकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी इरफान और उसके दोस्त परवेज के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें