फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मारपीट व धमकी के मामलों में 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। क्षेत्र में मारपीट व धमकी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने महिलाओं समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ज्ञानीपुर रामप्रसाद के धनीराम यादव ने बताया कि रास्ते के विवाद में सोमवार को छट्टीराम यादव व पत्नी गीता ने कुदाल से हमला कर घायल कर दिया। करनूपुर राजा लोहारन पुरवा के राम प्रसाद मौर्य ने बताया कि सोमवार को देवी प्रसाद, सच्चिदानंद, श्रीनारायण, नीलम, सूरज व जीतू ने घर में घुसकर पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष की नीलम ने सीताराम, रामप्रसाद, जगराम व नीरज पर दीवार गिराने, पीटने व जातिसूचक शब्द कहने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसी तरह नरेंद्रपुर गुनौरा की ज्ञानमती ने बताया कि रविवार को मकान निर्माण के दौरान रामऔतार, संदीप, संतोष व उमा ने दीवार गिराकर धमकी दी। वहीं, कटहर बुटहनी की गुड़िया ने बताया कि उधार रुपये मांगने पर प्रमोद, मनोज व सुरेश ने पीटा। बैरीपुर रामनाथ के मेवाराम ने रामबचन व सक्षम पर रंजिशन पीटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें