झंझरी। देहात कोतवाली में प्रधान समेत 14 लोगों पर जानलेवा हमला और बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ है। इमलिया मिश्र गांव निवासी पंकज कुमार तिवारी के अनुसार, उनके भाई मुकेश तिवारी ने प्रधान राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ घोटाले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की थी।
शिकायत वापस लेने के दबाव के बीच दो जून को खेत में काम कर रहे मुकेश पर प्रधान समर्थकों ने हमला कर दिया। बचाने पहुंचे रामदत्त और राम विश्वास भी घायल हुए। पुलिस ने प्रधान सहित आठ नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। जांच जारी है।