फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इफको ई बाजार में खाद के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। खरीफ फसलों की बोआई के लिए परसपुर-बेलसर मार्ग स्थित इफको ई बाजार में बृहस्पतिवार को किसानों की भीड़ उमड़ी। विक्रय प्रभारी अखिलेश कुमार व सह प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि 800 बोरी डीएपी व 700 बोरी यूरिया का आवंटन हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को वितरण के बाद बची हुई खाद बृहस्पतिवार को बांटी गई। किसानों को फार्मर आईडी और आधार कार्ड के साथ ई पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद खाद दी जा रही है। सहायक विक्रय अधिकारी के अनुसार, चकबंदी प्रक्रिया वाली ग्राम पंचायतों के किसानों को खतौनी या किसान बही व आधार कार्ड के साथ ई पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने पर खाद मिल रही है।
सहजौरा डीहा निवासी किसान पवन ने बताया कि बुधवार को भीड़ के कारण खाद नहीं मिल पाई थी। बृहस्पतिवार को भी अंगूठा लगाने के बाद उन्हें खाद नहीं मिल सकी। लोहंगपुर निवासी संतोष, रमेश, पवन, सुरेश व अशोक आदि ने बताया कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें खाद मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें