फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर हो वापस

Wed, 25 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सनातन हिंदू धर्म के शंकराचार्य को बदनाम करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शंकराचार्य को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा सरकार शंकराचार्य के उत्पीड़न पर उतर आई है। माघ मेला में शंकराचार्य के स्नान करने जाते समय मेला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। शंकराचार्य बिना स्नान के वापस गए। इसी को लेकर उनके ऊपर फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ज्ञापन देने में जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अब्दुल मुजीब, खगेश चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रद्युम्न शुक्ला, सगीर खान, अरविंद शुक्ला, रामराज सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें