फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झोलाछाप के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर पश्चिम बंगाल के ग्राम इकपेरे पारा बालमगर जिला नादिया निवासी झोलाछाप अभिलाष विश्वास व कोंडर चौराहा निवासी अजय मौर्य निवासी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी बिट्टन देवी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उनके पति रामचरन राजगीर का काम करते थे। सीमेंट के असर से उनके हाथ में फुंसी व दाने निकल आए थे। वह इलाज के लिए 13 नवंबर 2025 को कोंडर चौराहे पर स्थित झोलाछाप के पास गए थे। गलत इलाज से पति की हालत बिगड़ गई। गोंडा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपी मकान मालिक अजय मौर्य के सहयोग से भाग निकला। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें