फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती की लाश मिलने के 23 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

Sun, 03 Nov 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार के सेलहरी कुशहा गांव में गन्ने के खेत में बोरे में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस बिना एफआईआर दर्ज किए ही 22 दिन तक जांच के दावे करती रही। इतना ही नहीं महिला अपराध की इस गंभीर घटना में युवती की शिनाख्त तक नहीं कर पाई। ‘अमर उजाला“ ने 28 अक्तूबर के अंक में ‘22 दिन में रिपोर्ट न हत्यारे मिले, शिनाख्त भी नहीं हुई‘ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए। अब 23 दिन बाद पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का दावा है कि अधिकारियों ने कटरा बाजार थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्त ने बताया कि गत 28 अक्तूबर को चौकीदार यशवंत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। साथ ही युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें