बेटी के साथ मदद मांगने पहुंची रुकइया।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार न्यायालय में सोमवार को तीन तलाक से बर्बाद हुई रुकईया को न्यायालय से बाहर निकलने के बाद उसके शौहर और ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गए। इस मामले में रुकइया ने सोमवार की देर शाम कोतवाली नगर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्रताड़ना व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के पटेल नगर की रहने वाली रुकइया उसके ससुराल वालों ने दहेज के खातिर घर से मारकर निकाल दिया था। रुकइया को उसके शौहर महफूज अहमद ने 17 अप्रैल को परिवार न्यायालय में तीन बार तलाक...तलाक...तलाक कहकर तलाक दे दिया था।
रुकइया ने बताया कि शौहर परिवार न्यायालय में तीन तलाक का शपथ पत्र देने के बाद बाहर निकला और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इस मामले में रुकईया ने कोतवाली नगर में शौहर महफूज अहमद, ससुर महमूद अहमद, सास कक्को, महफूज के भाई सईद, मकसूद व मंजूर के खिलाफ प्रताडना व धमकी की रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।