गोंडा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल की विद्युत व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। हाल ही में आई आंधी और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रबंध निदेशक मनकापुर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्यों की प्रगति, उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण और आगामी मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।