फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुजुर्ग की मौत मामले में पांच लोगों पर एफआईआर

Mon, 12 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। राजाजोत गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार देर शाम हुई मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके ससुर ध्रुव नारायण तिवारी (70) व गांव के राजेश कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार शाम आरोपी राजेश कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन, रजनेश कुमार निवासी राजाजोत व उमाशंकर निवासी भुलईडीह ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे ध्रुव नारायण तिवारी, उनके पुत्र रामबाबू, पत्नी मानसा देवी व ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने ध्रुव नारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामबाबू का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें