फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सवारियों के साथ माल ढो रहे ई रिक्शा व टेंपो

Mon, 12 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस चौराहे पर टेंपो में लदा सामान। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। शहर में यातायात जागरूकता माह के बावजूद सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ई रिक्शा व टेंपो में तय क्षमता से कहीं अधिक भारी माल लादकर व भीतर सवारियां बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भरा जा रहा है। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के व्यस्ततम एलबीएस चौराहे पर यह नजारा साफ देखने को मिला। कई टेंपो और ई रिक्शाें के ऊपर भारी सामान लदा था, जबकि अंदर यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया। न तो वाहनों की संतुलन क्षमता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही यात्रियों की सुरक्षा का। ऐसे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ पर पलटने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जो भी छोटे वाहन क्षमता से अधिक माल लादे मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें