फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैंप में मारपीट, फाड़े दस्तावेज, तोड़े फोन

Wed, 07 Jan 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। छाछपारा मुतवल्ली गांव में मंगलवार देर शाम बिजली काटने के बाद बिजली बिल राहत कैंप में मारपीट हो गई। आरोप है कि बिजली काटने से नाराज ग्रामीणों ने जेई समेत संविदा कर्मियों की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दस्तावेज फाड़ दिए। मोबाइल भी तोड़ दिए। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


खोरहंसा विद्युत उपकेंद्र के जेई विशाल चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत मोतीगंज के छाछपारा मुतवल्ली में संविदा कर्मियों सद्दाम अहमद, अब्दुल वहाब, राजकुमार तिवारी, सईद अहमद, सुधीर कुमार, संदीप कुमार व अनूप श्रीवास्तव कैंप लगाए हुए थे। लंबे समय से बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

शाम करीब चार बजे टीम के साथ वापस लौटने लगे तो नान्हू चौहान, सुनील, रामवचन, सम्हारे, राजे, नन्हकने, अर्जुन और शंकर समेत 20 से 25 लोगों ने टीम से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संविदा कर्मियों समेत सभी को जमकर मारा। जेई विशाल चौरसिया, अनूप श्रीवास्तव व अब्दुल वहाब समेत अन्य को चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जेई विशाल चौरसिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रामवचन व सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें