फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मामूली विवाद को लेकर मारपीट, दो घंटे लगा जाम

Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/हलधरमऊ। हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसयूवी में आई हल्की खरोंच को लेकर विवाद हो गया। सकरौरा निवासी श्यामू यादव मौरंग लादकर जा रहे थे, तभी गोंडा से जा रहे सुनील तिवारी की एसयूवी ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से छू गई।
विज्ञापन

आरोप है कि एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने एसयूवी को घेर लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। इससे जाम लग गया। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्त व उपनिरीक्षक सरफराज खान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए। बाद में समझौते से मामला शांत हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें