फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। रुदौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित आठ लोगों को चोटें आई है। दोनो पक्षों की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम तिवारी पुरवा रुदौली निवासी अवधेश तिवारी ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह उसके साथ गांव कस्त्रत्त् कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके चाचा भैरोंप्रसाद, चाची इन्द्रमती बचाने आईं तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। अवधेश की तहरीर पर वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, बृजकिशोर तिवारी, पप्पू तिवारी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष के वीरेंद्रकुमार तिवारी ने भी दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि रास्ते के ही विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी, डंडे से उसे मारापीटा। शोर सुनकर उसका बेेटा पंकज, पत्नी कमला देवी, छोटे भाई की पत्नी अनिता देवी पत्नी बृजकिशोर, शीला देवी पत्नी सुरेंद्र बीच बचाव दौड़ी तो उनकी भी पिटाई की गई। वीरेंद्र की तहरीर पर नरेंद्रकुमार तिवारी, अवधेश तिवारी, प्रवेश तिवारी, सुनील तिवारी के विरुद्ध भी मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें