फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लाख का 1209 क्विंटल सरकारी चावल गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धान खरीद को लेकर अधिकारियों की चल रही कवायद के बीच धान खरीद में 23 लाख रुपये कीमत का 1209 क्विंटल चावल के गबन का मामला सामने आया है। साधन सहकारी सिमिति के सचिव व क्रय केंद्र प्रभारियों ने मिलकर विभाग को 23 लाख रुपये का चूना लगाया है। मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने थाना धानेपुर में शुक्रवार को साधन सहकारी समिति के सचिव व दो क्रेंद प्रभारियों के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक पीसीएफ अश्विनी शुक्ला ने थाना धानेपुर में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड मतवरिया एवं साधन सहकारी समिति लिमिटेड लखनीपुर के सचिव दिवाकर तिवारी, धान क्रय केंद्र प्रभारी जयप्रकाश तिवारी को धान क्रय केंद्र मतवरिया तथा धान क्रय केंद्र प्रभारी नंदू प्रसाद वर्मा को लखनीपुर का वर्ष 2018-2019 में धान क्रय केंद्र का प्रभारी बनाया गया था।
जिला प्रबंधक का आरोप है कि तीनों ने मिलकर निर्धारित मात्रा को दरकिनार करते हुए मतवरिया क्रय केंद्र से 403 क्विंटल, लखनीपुर ने 806 क्विंटल चावल विभाग को कम उपलब्ध कराया। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी सचिव व केंद्र प्रभारियों ने बकाया चावल की प्रतिपूर्ति नहीं की और विभा को क्षति पहुंचाने के इरादे से 22 लाख 33 हजार 987 रुपये के चावल का गबन कर लिया। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे ने बताया कि साधन सहकारी समित के सचिव दिवाकर तिवारी व धान क्रय केंद्रों के प्रभारी जयप्रकाश तिवारी व नंदू प्रसाद वर्मा के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें