फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओमप्रकाश हत्याकांड में पांचवां हत्यारोपी नंदन भी गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर थाने में गिरफ्तार ओमप्रकाश हत्याकांड का आरोपी बलवीर उर्फ नंदन सिंह। स्रोत: पुलि
विज्ञापन
गोंडा। सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड के पांचवें आरोपी बलवीर सिंह उर्फ नंंदन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद हुआ है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी लल्लन सिंह समेत सभी पांचों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। राजनीतिक दलों के दबाव में पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है। ओमप्रकाश की पत्नी व बच्चों ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी दिखाई है, उसी तरह से अदालत में कड़ी पैरवी करके आरोपियों को सजा दिलाने में भी मदद करे।
विज्ञापन

परसपुर के राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह पर 19 जुलाई की दोपहर साढ़े 12 बजे घर में सोते समय पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। ओमप्रकाश की पत्नी नीलम ने राजाटोला निवासी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन, उसके पुत्रों धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन, बलवीर सिंह उर्फ नंदन, सूरज सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी रोहित सिंह निवासी बलगर पुरवा नंदौर व मुख्य आरोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन को दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरज सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पांचवें आरोपी बलवीर सिंह उर्फ नंदन को डेहरास चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका खंभा गांव में सरयू नहर पटरी के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें