फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबने से ही हुई थी गुठिल्ले की मौत

Sat, 27 Jul 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोंडा। नवाबगंज गिर्द हतवा गांव के रहने वाले आनंद निषाद उर्फ गुठिल्ले की मौत टेढ़ी नदी में डूबने से ही हुई थी। दोबारा पोस्टमार्टम में भी पहले की तरह ही पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

गांव निवासी आनंद निषाद उर्फ गुठिल्ले (40) बीती 10 जुलाई को जैतपुर के पास टेढ़ी नदी में मछली पकड़ने गया था। मगर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने टेढ़ी नदी में डूबने की आशंका जताई थी। दूसरे दिन 11 जुलाई की रात पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से टेढ़ी नदी से उसका शव तलाश निकाला था। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या के बाद शव टेढ़ी नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुठिल्ले की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद थाना चौराहे पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। 13 जुलाई को गुठिल्ले की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर गांव के ही चार सगे भाईयों रमई, सोमई, दद्दन व भोला के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। गीता देवी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर डाॅक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को कब्र खोदकर शव निकाला गया। डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. अजय यादव व डॉ. आरएस गुप्ता के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डाॅक्टरों के पैनल ने पानी में डूबने से ही मौत की पुष्टि की है। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस की तफ्तीश की दिशा साफ हो गई है। पहले पुलिस हत्या मानकर तफ्तीश कर रही थी। एसपी विनीत जायसवाल ने नवाबगंज थाने के निरीक्षक अपराध एवं मुकदमे के विवेचक राधेश्याम यादव को मामले में साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए हैं। विवेचक ने बताया कि दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य संकलन कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें