फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुंह में मिट्टी ठूंसकर की पांचवीं के छात्र की हत्या, नदी के तट पर फेंका शव

Fri, 20 Oct 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में अरुण यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज थाना क्षेत्र के बेलावां अहिरन पुरवा गांव निवासी पांचवीं के छात्र की बृहस्पतिवार की देर शाम मुंह में मिट्टी ठूंसकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को गांव से चार सौ मीटर की दूरी पर मनवर नदी के तट पर फेंक दिया। बालक रेहरवा गांव के समीप माता के स्थान के पास खेलने गया था। हत्या की सूचना पर सीओ सदर व थानाध्यक्ष मोतीगंज ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मामले में बालक की मां ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव की जयदेवी ने बताया कि उनका बेटा अरुण यादव (11) पुत्र जगन्नाथ यादव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं का छात्र था। वह बृहस्पतिवार की दोपहर बाद घर से रेहना गांव के समीप स्थित माता के स्थान के पास खेलने के लिए घर से कहकर निकला था। मगर देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर शाम बदमाशों ने अरुण यादव (11) के मुंह में मिट्टी ठूंसकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गांव से चार सौ मीटर की दूरी पर मनवर नदी के तट पर फेंक दिया।
शुक्रवार की सुबह गांव की महिलाएं झाड़ू बनाने के लिए सीक लाने गई थीं। उन्हाेंने मनवर नदी के तट पर शव देखा और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागीं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्राम प्रधान रामलाल की सूचना पर सीओ सदर शिल्पा वर्मा, थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौके पर पहुंची और जानकारी ली। जयदेवी ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद उनके बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है।
विज्ञापन

जयदेवी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिल्पा वर्मा ने बताया कि अरुण की मां जयदेवी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


लुधियाना में पिता करते मजदूरी
जयदेवी के 11 बच्चों में सात बेटियां व चार बेटे हैं। इनमें से अरुण भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उन्होंने बताया कि पति जगन्नाथ यादव पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से ही पूरे परिवार का जीविकोपार्जन होता है। 15 दिन पहले ही वह घर से लुधियाना गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें