फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेरठ से मंगवाया टेंट, राजस्थान के कारीगर सजा रहे ग्राउंड

Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के टामसन इंटर कॉलेज में लगाया ज रहा वाटरप्रूफ टेंट। 
विज्ञापन
गोंडा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में जिले के शक्ति वंदन समारोह को पहचान मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। इसके लिए मेरठ से जर्मन हैंगर टेंट मंगवाया गया है तो उसे लगाने के लिए राजस्थान के कारीगर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। करीब एक लाख स्क्वायर फीट एरिया पूरी तरह से वाटरप्रूफ किया गया है। ऐसे में आयोजन के दौरान कोई दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टाॅमसन) परिसर में शक्ति वंदन समारोह के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। इसे मेरठ से मंगवाने के साथ ही राजस्थान के कारीगर ग्राउंड को सजा रहे हैं। कुल एक लाख स्क्वायर फीट एरिया को वाटरप्रूफ किया गया है। ऐसे में आयोजन के दौरान बारिश से कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आयोजन पर 12.70 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अभी 1008 कन्या भोज का रिकॉर्ड दर्ज है। जिले में 11 हजार कन्याओं का पूजन वंदन के बाद ऐतिहासिक आयोजन के तौर पर दर्ज किया जा सकता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 11 विभागों के अधिकारियों को इसके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पंडाल को लेकर तैयारियां पूरी
राजस्थान से आए कारीगर राजपाल, मेरठ से आए जोगिंदर कुमार, मजदूर ठेकेदार सुरेंद्र पाल ने बताया कि जर्मन हैंगर टेंट पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। बारिश के दौरान आयोजन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारीगरों ने बताया कि आयोजन के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
11 विभागों के अधिकारी तैनात
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 11 हजार कन्याओं के पूजन वंदन की तैयारी की जा रही है। 12.70 लाख रुपये खर्च करने के प्रावधान किए गए हैं। वहीं, मिशन शक्ति से जुड़े सभी 11 विभाग अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में शामिल करने के लिए शक्ति वंदन समारोह चुनौती भरा रहेगा।
विज्ञापन

- संतोष कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें