फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पकड़ी गई खाद की गड़बड़ी, आठ दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Mon, 22 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सबसे ज्यादा खाद खरीदने वाले किसानों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला कि इन किसानों ने मात्र तीन-चार बोरी ही खाद ली, लेकिन दुकानदारों ने उनके नाम पर 40 बोरी बिक्री दिखाकर गड़गड़ी की है। जांच में करीब 10 हजार किलोग्राम खाद की बिक्री में गड़बड़ी मिलने पर आठ फुटकर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि कई विक्रेताओं ने किसानों के नाम पर निर्धारित सीमा से अधिक यूरिया व अन्य उर्वरक की बिक्री दिखा दी। एक ही किसान के नाम से 40 से 50 बोरी यूरिया खरीदी गई, जो नियम विरुद्ध है। साथ ही, कुछ विक्रेताओं ने किसानों के नाम पर मनमाने ढंग से उर्वरक की बिक्री दिखाई, जबकि वास्तविक खरीद नहीं हुई। बताया कि किसानों से कहा गया है कि वह खाद बिक्री की रसीद जरूर लें।
विज्ञापन


इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
- मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स, दौलतपुर माफी विकासखंड बभनजोत
- मेसर्स हरिश्चन्द्र मिश्र फुटकर उर्वरक विक्रेता, अयाह विकास खंड इटियाथोक
- मेसर्स निसार अहमद फुटकर उर्वरक विक्रेता, लखनीपुर विकास खंड इटियाथोक
- मेसर्स सिंह खाद एवं बीज भंडार, सूर्यबाग चौराहा विकासखंड छपिया
-मेसर्स आरकेवीके इंटर प्राइजेज, शिवगंज बाजार विकासखंड बेलसर
-मेसर्स परवेज आलम बीज भंडार, आर्यनगर छितौनी, विकास खंड रूपईडीह
-मेसर्स सियाराम फुटकर उर्वरक विक्रेता, कूकनगर विकासखंड बभनजोत
-मेसर्स पांडेय खाद भंडार, गोड़वाघाट, विकासखंड बेलसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें