इटियाथोक। खरगूपुर के देवतहा गांव निवासी मुजाहिद (30) ने मंगलवार शाम पत्नी की बीमारी से तंग आकर घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को पत्नी शबनम पथरी की दवा लेने गई थीं।
शाम को जब शबनम लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला बंद था। उसने बाउंड्रीवाॅल के सहारे अंदर आकर देखा तो पति का शव पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। मुजाहिद पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी शबनम व बेटे हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पत्नी की बीमारी की वजह से मुजाहिद काफी परेशान रहते थे।