फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में कूदे पिता-पुत्र, बालक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/पसका/माधोपुर (गोंडा)। कटरा बाजार के कलवारी सगरा निवासी अरविंद कुमार गोस्वामी (35) ने अपने 13 वर्षीय बेटे नवनीत के साथ बुधवार दोपहर परसपुर मेें सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुल पर बाइक व पहचान पत्र मिलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बेटे नवनीत की मौत हो चुकी थी। अरविंद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के कारणों को लेकर कोई बीमारी वजह बता रहा है तो कोई कुछ। परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह पिता-पुत्र अपनी बाइक से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे उन्हें दोनों के सरयू में डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां से पिता-पुत्र को सीएचसी परसपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। अरविंद की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बीमारी से थे परेशान, छूट गई थी पढ़ाई
पूछताछ में पता चला है कि पिता-पुत्र दिव्यांग थे। नवनीत काफी दिनों बीमार चल रहे थे। इस वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई थी। नवनीत को लेकर पिता अरविंद परेशान रहते थे। अरविंद के परिवार में पत्नी रीता देवी के साथ ही एक बेटा अभिनव (10) है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन



कागज में लिखे मिले तीन मोबाइल नंबर

पुल के पास पुलिस को दोनों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, सादे कागज पर नाम, पता व तीन मोबाइल नंबर लिखे मिले। इसके बाद मोबाइल भी बरामद हुए है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की गई है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदने की आशंका है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें