फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 24 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अध्यक्ष, महामंत्री समेत चार पदों पर एक से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव काफी रोचक हो गया है। 25 अक्तूबर को संघ भवन में प्रातः 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान के बाद पौने पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। मतदान स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामकरन मिश्र ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 520 अधिवक्ता सदस्यों को मतदाता घोषित किया गया है। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब अध्यक्ष के एक पद पर सुरेंद्र कुमार मिश्र, महराज कुमार श्रीवास्तव, राम लक्ष्मण तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, व सुरेश प्रसाद पाठक हैं। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद पर संतोष ओझा व संजय कुमार तिवारी द्वितीय, महामंत्री के एक पद पर मुजीबुद्दीन खां, उमाकांत श्रीवास्तव, दयाशंकर शुक्ल, अंजनी नंदन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, संतोष कुमार पांडेय व जितेंद्र बहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष के पद पर राजाराम शुक्ल व सुधीर कुमार पांडेय चुनाव मैदान में हैं।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर सत्यप्रकाश त्रिपाठी व अभय कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर बलराम बाबू शुक्ल, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर देवपूजन मिश्र व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर दीप नारायण मिश्र के एकल नामांकन से इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के सापेक्ष सिर्फ प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अनिल कुमार पांडेय व सोमनाथ सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर प्रमोद कुमार तिवारी, खुशीराम तिवारी, अरुण कुमार गोस्वामी उर्फ बाबा, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव उर्फ शनी व अमन द्विवेदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामकरन मिश्र ने बताया कि मतदान सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें