फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ड्राइविंग छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो

Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट ड्राइविंग छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो। शुक्रवार को इस तरह के विभिन्न स्लोगनों के बोल बहराइच मार्ग पर गूंजते रहे। यातायात नियमों की जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करते ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान कर रहे थे।
विज्ञापन


बहराइच रोड स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज से निकली रैली को प्रधानाचार्य एसपी पाठक, कोतवाल अभय प्रताप मल्ल, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राध्यापक आरबी सिंह बघेल की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली बस स्टॉप व महिला अस्पताल तिराहा होते हुए लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय डिग्री कॉलेज परिसर में पहुंची और वहां से पुन: सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लौट आई।
विज्ञापन


जागरूकता रैली में शामिल लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के दिलीप, कौशल, शोभित, अनुज, नेहा, काजल, शाहीन, अंशू, मीनाक्षी, नैंसी, स्मृति, जान्हवी रोवर्स व रेंजर्स सहित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।

उधर, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मिथिलेश मिश्र, डॉ. विकास, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें