फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों में खुशी, किचड़ से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बारिश से किसानों को फायदा पहुंच रहा है, दूसरे दिन भी बारिश से खेती में तेजी आई है। काफी किसान धान की रोपाई बंद कर दिए थे। रविवार की दोपहर तक तेज बारिश हुई, लेकिन दोपहर बाद बारिश थमने से उमस का असर दिखा।
विज्ञापन

बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई है। जिन मोहल्लों में सड़कें बनीं थीं और टूटी हैं वहां कीचड़ हो गया है। लोगों की इस समस्या पर नगर पालिका भी हाथ बांधे बैठा है।
किसानों के लिए यह बारिश काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धान की रोपाई के कार्य में तेजी आई है। बारिश न होने से किसानों की खेती पिछड़ गई थी। बड़ी संख्या में किसान धान की रोपाई के बजाए बुवाई करने लगे थे।
विज्ञापन

परसपुर के किसान अरूण सिंह कहते हैं कि बारिश न होने से उन्होंने धान की बुवाई की है। कम पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसी तरह इंद्र प्रकाश शुक्ल ने बारिश में देरी देखकर धान की बुवाई किया। अब बारिश होने पर किसान तेजी से रोपाई करने में जुटे हैं।
करनैलगंज के जेपी तिवारी ने कहा कि बारिश से फायदा मिला है लेकिन अभी और बारिश की जरूरत है। गन्ना किसानों के लिए बारिश जरूरी बताया जा रहा है। शहर में बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है।
गायत्रीपुरम में कई मोड़ हैं जहां पर जलनिकासी का प्रबंध न होने से सड़कों पर जलभराव है। लोगों के आवागमन में दिक्कत होती है। गायत्रीपुरम के राजेंद्र शुक्ल कहते हैं कि जलभराव होने से बाइक से निकलने में दिक्कत हो रही है। बच्चों और महिलाओं के लिए काफी दिक्कत है।
बारिश के चलते क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार का मुख्य मार्ग बारिश के चलते तालाब जैसी स्थिति हो गई है। वहां इलाज कराने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस भी आती जाती रहती है, इस जल निकासी न होने के कारण व करनैल गंज - आर्यनगर मुख्य मार्ग के ऊंचे होने से बारिश का पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर जाता है।
परिसर के आसपास नाला न होने से पानी परिसर में भरा रहता है। क्षेत्र के नीरज कुमार, शिवम तिवारी, सुनील कुमार, अंकित पालीवाल आदि लोगों ने बताया कि अस्पताल जाने के लिए पानी को पार करना पड़ता है।
सीएचसी अधीक्षक डा. बीके सिंह ने बताया कि बरसात के चलते इस जलभराव की समस्या की जानकारी विभाग तक दी जा चुकी है। मुख्य मार्ग के ऊंचे होने व जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ऐसा दृश्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें