फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैठक में गूंजे किसानों के मुद्दे, समाधान का मिला भरोसा

Wed, 18 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को निस्तारित कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की अगुवाई में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। किसान शिवराम उपाध्याय ने कहा कि अपना पेड़ काटने के लिए परमिट बनवाना पड़ रहा है। उन्होंने पेड़ों पर परमिट की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। किसान शिवकुमार मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई कि रायपुर वजीरगंज में एक साल पहले पानी की टंकी के लिए बोरिंग हुई थी।
इसके बाद भी अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। किसान शिवकुमार दुबे ने क्षेत्र के गो-आश्रय स्थल की दुर्दशा का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपनिदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें