फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहर खोदाई के मामले की किसानों ने की शिकायत

Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर(गोंडा)। सालपुर धौताल आदि गांवों में नहर खोदाई मामले को लेकर किसानों ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

किसान सभा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दीनानाथ त्रिपाठी, मंत्री अरुण त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, नसीम खां ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सालपुर धौताल, धनईपट्टी आदि गांवों में जबरन नहर खोदाई मामले में लिप्त अफसरों पर कार्रवाई, एसडीएम को निलंबित करने, किसानों को सर्किल रेट की दस गुना दर से तत्काल मुआवजा देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इधर, सरयू नहर परियोजना खंड प्रथम सालपुर धौताल में चार साल से जमीन का मुआवजा के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
किसान सतीश यादव ने बताया कि परसा गोड़री के किसानों को जमीन के बदले जमीन दी गई, लेकिन हम लोगों को तो फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। पिछले तीन दिन से पुलिस गांव में कैंप कर रही है। बेनीमाधव सिंह ने बताया कि दो दर्जन घरों में कल से चूल्हा नहीं जला। मनोज यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें