फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब में मिला किसान का शव

Wed, 03 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भल्लर यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
परसपुर। बसंतपुर के डेलईपुरवा निवासी किसान भल्लर यादव (60) बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस का मानना है कि पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

डेलईपुरवा निवासी जगदीश यादव ने बताया कि उनके पिता भल्लर यादव बुधवार सुबह पांच बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों ने नकटी टेपरा बसंतपुर मार्ग पर तालाब में उनका शव उतराता देखकर खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तालाब से शव निकलवाया।
थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। आशंका है कि पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भल्लर दो भाइयों में बड़े थे। उनका शव देखकर पत्नी फूलन देवी बेसुध हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, भल्लर मिलनसार थे। उनके पांच बेटे व एक बेटी है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें