फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे खेतों से हटवा रहे ब्लेड वाले तार

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा के तरबगंज में चकमार्ग के किनारे से ब्लेड वाला तार हटवाते राजस्वकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। सड़क के किनारे खेतों में लगे ब्लेड तारों को हटाने का काम जारी है। राजस्व कर्मी अब तक कई ग्राम पंचायतों से सड़क किनारे लगे ब्लेड तारों को हटवा चुके हैं। एसडीएम तरबगंज ने भी किसानों से स्वेच्छा से ब्लेड वाले तार को हटाने की अपील की है। कहा कि सड़क से एक फीट की दूरी पर साधारण तार लगाकर पशुओं से अपने फसल की सुरक्षा करें।
विज्ञापन

एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक ने बताया कि तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में ब्लेड वाले तार को हटाने का काम जारी है। राजस्व कर्मी किसानों को सड़क से एक फीट दूरी पर सामान्य तार लगाने के लिए कह रहे हैं। कहा किसानों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। स्वेच्छा से सड़क के किनारों से ब्लेड वाले तारों को हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बताया कि सड़क किनारे ब्लेड का तार लगाना, मूंजा लगाना या अन्य किसी प्रकार से सड़क/चक मार्गों पर अवरोध उत्पन्न करना अतिक्रमण के दायरे में आता है। राजस्व कर्मियों को रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
कई दुर्घटनाएं हो चुकी
ग्राम पंचायत गोपीपुर के डिडिसिया खुर्द निवासी किसान मोना शुक्ला ने कहा कि ब्लेड के तार से जख्मी होने, जान जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह कार्रवाई ठीक है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि किसानों की फसल छुट्टा जानवरों से नहीं बच पाएगी। पहले छुट्टा जानवरों को पकड़वाना चाहिए बाद में तार हटाने का आदेश देना चाहिए। यह निर्देश किसानों के हितों के विपरीत है।
विज्ञापन

नहीं हटाए गए तार: एसडीएम भले ही सड़क/चकमार्गों से ब्लेड वाले तारों को हटवाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत गोपीपुर में बादलपुर से गाना पुरवा, गाना पुरवा से रामबनेवाज पुरवा, मछराहिया, डिडिसिया खुर्द सहित अन्य मार्गों पर आज तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें