फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(गोंडा)। थाना क्षेत्र के गांव रहेली के रहने वाले किसान श्रीनिवास (41) पुत्र रामलाल शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने इस घटना की सूचना सोमवार की सुबह करीब छ बजे थाने पर दी। घटना की सूचना व तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेहली गांव निवासी किसान शिवपूजन शर्मा ने सोमवार की सुबह थाने पर दी गयी तहरीर में बताया कि उसका भाई जो कि खेती किसानी का कार्य करता था। श्रीनिवास शर्मा रविवार की देर रात अपने कमरे में लगे कूलर में पानी भरकर ज्यों ही कूलर का तार बोर्ड से जोड़ने लगा बिजली का तेज झटका लगने से मौके पर ही मौत हो गयी।
इस घटना के बाबत थाने के प्रभारी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि रेहली गांव के रहने वाले किसान राम लाल शर्मा के बेटे श्रीनिवास की बिजली लगने से मौत हो गयी है परिजनों ने सोमवार की सुबह थाने पर सूचना दी थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें