गोंडा। एक युवक उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के इन्दिरापुर गांव निवासी मुकादम अली (22) अपने एक रिश्तेदार के यंहा शादी में जा रहा था। कैथोला रेलवे स्टेशन पर वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। मगर ट्रेन की स्पीड तेज होती देखकर वह नीचे कूद गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई।
मुकादम के चचेरे भाई बब्लू ने बताया कि कैथोला ग्राम सभा में एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। मुकादम गोंडा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने गया था। पसेंजर ट्रेन न मिलने की वजह से एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहा था। कैथोला में स्टापेज न होने के कारण जब ट्रेन नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेने से नीचे कूद गया। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई।