फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 4.24 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अटकी

Sun, 02 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सर्वर की समस्या के कारण फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को बड़ी राहत मिली है। पंजीकरण की साइट बंद नहीं हुई है, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब तक सभी किसानों का पंजीकरण पूरा नहीं हो जाएगा, फार्मर रजिस्ट्री की साइट बंद नहीं होगी।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री काे अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में करीब पांच लाख 81 हजार किसान हैं, जिनका पंजीकरण कराया जाना है। पूर्व में 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तिथि थी, लेकिन निर्धारित तिथि तक मात्र एक लाख 57 हजार किसानों का ही पंजीकरण हुआ। चार लाख 24 हजार किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित रह गए। किसानों की समस्या को देखते हुए फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट बंद नहीं की गई है।
उप कृषि निदेशक प्रेमकुमार ठाकुर ने बताया कि जब तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं हो जाएगी, तक तक साइट नहीं बंद होगी। अब सर्वर की समस्या भी खत्म हो गई है। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर या खुद से पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

गोष्ठी में कृषि योजनाओं की दी जानकारी
बेलसर (गोंडा)। राजकीय बीज गोदाम सभागार में शनिवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक प्रेमकुमार ठाकुर ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। फार्म मशीनरी बैंक पर 80 फीसदी तक सब्सिडी की योजनाएं हैं। कृषि सहायक रवि सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राघवेंद्र यादव, रवि तिवारी, विकास सिंह, सुनील तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव, सुनील यादव, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें