फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जंगली जानवर के हमले में किसान घायल

Wed, 26 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में घायल छांगुर चौहान। 
विज्ञापन
परसपुर। मुजेहना व तरबगंज के बाद अब परसपुर में भी जंगली जानवर ने दस्तक दे दी है। मधईपुर कुर्मी के छोटी रामबारी में बुधवार सुबह धान के खेत में निराई कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। किसान के दोनों कंधों पर चोटें आई हैं। करीब 10 टांके लगाए गए हैं। भयापुरवा में गायब बछड़े के अवशेष मिलने और खेत में पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


छोटी रामबारी निवासी छांगुर चौहान (45) ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे धान के खेत में निराई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुर्राने की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जानवर ने उनके दोनों कंधों पर पैर रखकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। छांगुर ने हिम्मत दिखाते हुए खुरपा उठाकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़े तो जानवर खेत से भाग गया। परिजन घायल किसान को पहले निजी अस्पताल और फिर सीएचसी परसपुर ले गए, जहां उपचार किया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी अस्पताल पहुंचे और किसान का हाल जाना। पुलिस ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार रात भयापुरवा निवासी एक व्यक्ति का बछड़ा गायब हो गया था। बुधवार सुबह गांव के पास झाड़ियों में उसके अवशेष मिले।
विज्ञापन



पगचिह्नों की जांच के लिए भेजी फोटो
फॉरेस्ट गार्ड दूधनाथ ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिले पगचिह्नों की फोटो लेकर पहचान के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आसपास की झाड़ियों में हांका भी लगाया। वन विभाग ने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने, खेतों में समूह बनाकर जाने और रात में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। संदिग्ध जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें