फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्पदंश से किसान की जान गई

Wed, 01 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। मसौलिया में केले की फसल की रखवाली कर रहे अनिल कुमार दीक्षित (46) की सर्पदंश से मौत हो गई। बड़े भाई अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अनिल रोज की तरह मंगलवार देर शाम खेत में लगे केले की फसल की रखवाली करने गए थे।
विज्ञापन


खेत में बने टिनशेड के कमरे में लेटकर वह मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उनके कान में डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें