फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खंभे पर नहीं चढ़ सके 126 लाइनमैन, जाएगी नाैकरी

Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में विद्युत विभाग ने लाइनमैनों की तकनीकी दक्षता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान स्किल टेस्ट में 749 लाइनमैन शामिल हुए। इनमें 126 लाइनमैन योग्यता की कसौटी पर खरे साबित न हो पाने के कारण अनुत्तीर्ण घोषित हो गए।
विज्ञापन


विभाग ने सभी असफल कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर दोबारा कार्यकुशलता साबित करने का अंतिम अवसर दिया है। पुन: टेस्ट में भी दक्षता साबित न कर पाने वाले लाइनमैनों की नौकरी तक जा सकती है।

विभाग के अनुसार, स्किल टेस्ट का आयोजन देवीपाटन क्षेत्र के चारों जिलों में कार्यरत लाइनमैनों की तकनीकी क्षमता, सुरक्षा मानकों के पालन और फील्ड कार्य में दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। इसका मकसद विद्युत वितरण प्रणाली के सुरक्षित संचालन और बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


मूल्यांकन के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 126 लाइनमैन सुरक्षा उपकरणों के साथ विद्युत पोल पर चढ़ने की बुनियादी प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर सके। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी को स्किल टेस्ट में अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें