फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। उतरौला गांव के मजरे कुड़ियांव में बुधवार की देर रात अपने खेत की रखवाली करने गए एक किसान को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम उतरौला के मजरे कुड़ियांव निवासिनी मंजू मिश्रा ने थाने में लिखित सूचना देकर बताया कि उसके पति सालिकराम बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे अपने खेत की रखवाली करने गए थे। तभी वहां उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।
घर वापस आने पर थोड़ी देर में उनकी मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें