फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरने से मलवे में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खीरीडीह खास गांव में बुधवार की सुबह मड़हे की सफाई करते समय अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मलबे की चपेट में आने से किसान की बेटी घायल हो गई। उसका इलाज कराया गया है। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वजीरगंज ब्लॉक के खीरीडीह गांव के ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने बताया कि खीरीडीह खास के रहने वाले किसान सीताराम यादव(58) बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे अपनी पुत्री मीरा यादव के साथ अपने मड़हे के पुनर्निर्माण के लिए उसकी साफ-सफाई कर रहे थे तभी अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

जिससे मलबे के नीचे सीताराम यादव दब गए। मलबे की चपेट में आने से मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर सीताराम को बाहर निकाला। दोनों को वजीरगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि मीरा का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र व हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि सीताराम के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सीताराम की पुत्री मीरा की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें