फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गाजे-बाजे संग यात्रा निकाल गणपति को दी विदाई

Sat, 06 Sep 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खैरा भवानी मंदिर पोखरे में गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: सोशल म
विज्ञापन
गोंडा। गणेश चतुर्दशी पर शनिवार को जिलेभर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नदी, पोखरे व तालाब के तट पर पहुंचे और बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

शहर के जानकीनगर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकालने से पहले हवन व पूजन किया गया। रथ सजाकर बप्पा को उसमें बैठाकर श्रद्धालु खैरा भवानी मंदिर स्थित पोखरा पहुंचे। बप्पा की प्रतिमा गोद में लेकर श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। कार्यक्रम में रीना तिवारी व तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, आवास विकास कॉलोनी से निकाली गई विसर्जन यात्रा करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर पहुंची। जहां भजन, कीर्तन और आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर लवली त्रिपाठी, शिवकुमार, रिंकू, नंदलाल, पूनम, शोभा, ऋषभ आदि मौजूद रहे।
धानेपुर के जोतिया गांव में नवयुवक मित्र मंडल की तरफ से आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव शनिवार को बप्पा की विदाई के साथ संपन्न हो गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गई। गांव के बाहर स्थित अमृत सरोवर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जोतिया गांव से निकलकर शोभायात्रा पावर हाउस, माधवगंज से सिंहपुर होते हुए अमृत सरोवर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी। प्रसाद वितरण के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान अशोक कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, अन्नू तिवारी, शिवकुमार तिवारी, आशीष कुमार, नारायण गिरि, हरीश, गुरुवर, शिवप्रसाद, दीपक कुमार, लवकुश, सूर्यकांत, चंद्रभान तिवारी, बैजनाथ गिरि, कमला प्रसाद, सांवला प्रसाद, राजितराम तिवारी, रामकृपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें