फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल की झलक पाने को उमड़े प्रशंसक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। फिल्म निर्माता प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म आश्रम की शूटिंग जिले के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शूटिंग के दौरान किसी को भी अंदर जाने के इजाजत नहीं दी गई। बॉबी देओल की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों को सीएचसी के बाहर जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही आश्रम फिल्म की शूटिंग के लिए शुक्रवार की सुबह फिल्म यूनिट टीम सीएचसी नवाबगंज पहुंची। यहां सीएचसी में ओपीडी चल रही थी और चिकित्सक मरीजों को देेख रहे थे। मगर टीम के आते ही सीएचसी परिसर में किसी को आने नहीं दिया गया। इससे कई मरीज व उनके तीमारदार वापस लौट गए। बॉबी देेओल के साथ प्रकाश झा व सहायक निर्देशक सुधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनेयश त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के कारण ओपीडी कुछ समय तक ही चली। मगर इमरजेंसी सेवा पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें