फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मरीज की माैत पर हंगामा करते परिजन।
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत रवि ने आवास विकास काॅलोनी निवासी अपने पिता पीतांबर प्रसाद (65) को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने जांच के बाद हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी।

बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर समय से मरीज को देखने नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद पीतांबर प्रसाद की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल का कहना है कि प्रकरण में चिकित्सक से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें