फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में पकड़कर लाए गए नकली शराब बनाने के आरोपियों के साथ एसपी व पुलिस टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने गुरुवार को नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली शराब बनाने के आरोपी मां-बेटों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1385 पौव्वा नकली शराब, 900 लीटर स्प्रिट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के मुताबिक थानाध्यक्ष परसपुर सुधीर कुमार सिंह गुरुवार को पसका चौकी प्रभारी रणजीत यादव व हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण थे।
तभी सूचना मिली कि कार से कुछ लोग पंचायत चुनाव में आपूर्ति के लिए भारी मात्रा में नकली शराब लेकर बेचने जा रहे हैं। इसी सूचना पर पसका पुल के पास कार को पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 1125 पौव्वा नकली शराब व 4600 रुपये मिले।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम तरूण सिंह निवासी सुख्खा पुरवा हरदीटाड़ थाना परसपुर व भानू प्रताप सिंह निवासी पूरे जबर सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी बताया। भानू प्रताप ने बताया कि वह मौजूदा समय में कोतवाली नगर क्षेत्र के चुंगीनाका के पास मेवातियान मोहल्ले में रहता है।
एसपी के मुताबिक अभियुक्त भानू प्रताप ने बताया कि वह स्प्रिट शीशी गत्ता व क्यूआर कोड दिल्ली व गोरखपुर से मंगाता है। नारायणपुर मर्दन गांव के मजरे रिसालपुरवा की रहने वाली महिला मीना चौबे के घर पर नकली शराब बनाकर उसे बेचते हैं।
पंचायत चुनाव में शराब की आपूर्ति करके अधिक पैसा कमाने के लिए भारी मात्रा में नकली शराब तैयार कर रहे थे। एसपी ने बताया कि दोनो से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने नरायनपुर मर्दन गांव के मजरे रिसाल पुरवा से श्रीमती मीना चौबे पत्नी सुशील चौबे उसके बेटे राहुल चौबे व रवि चौबे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 260 पौव्वा नकली शराब, क्यूआरकोड, ढक्कन, शराब बनाने के उपकरण व एक बाइक बरामद की गई है।
-नकली शराब के साथ पकड़े गए थाना परसपुर के हरदीटाड़ के सुख्खा पुरवा के रहने वाले तरुण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने गोरखपुर डिस्टलरी में दस साल तक नौकरी की है। इसलिए उसे शराब बनाने उसकी तीव्रता मापने के साथ ही पैकिंग का पुुराना अनुभव है।
एसपी के मुुताबिक तरूण की मुलाकात भानू प्रताप से हुई तो तरुण के अनुभव का फायदा उठाने के लिए दोनों ने मिलकर मोटी रकम कमाने के लिए नकली शराब बनाने का अवैध धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें