फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संकाय का चल बैजयंती पर कब्जा

Fri, 08 Jan 2016 11:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थापक सप्ताह अंतर्गत गुरुवार की रात एमएलके महाविद्यालय में अंतरसंकाय विविधा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सात श्रेणियों में विभाजित विविधा प्रतियोगिता में 826 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय ने चल बैजंती पुरस्कार हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मां दुर्गा एवं एलियन के रूप को खूब सराहा गया।
विज्ञापन


विविधा प्रतियोगिता का शुभारंभ बलरामपुर राज परिवार के युवराज जयेंद्र प्रताप सिंह, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरएस भंडारी, संयुक्त सचिव बीके सिंह, पूर्व सचिव आजाद सिंह, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह एवं मुख्य नियंता डॉ. आरके सिंह गब्बू ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से विभिन्न संकायों के बीच गायन व नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। एकल नृत्य छात्र वर्ग में कला संकाय को प्रथम, विज्ञान संकाय को द्वितीय व वाणिज्य संकाय को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


 छात्रा वर्ग में विज्ञान संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय व बीएड संकाय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। एकल गायन में कला संकाय ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने द्वितीय तथा वाणिज्य संकाय ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

समूह गायन में भी कला संकाय को प्रथम व विज्ञान संकाय को द्वितीय पुरस्कार मिला। समूह नृत्य का पहला पुरस्कार कला संकाय को, दूसरा पुरस्कार बीएड संकाय को तथा तीसरा पुरस्कार विज्ञान संकाय को दिया गया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ने प्रथम, कला संकाय ने द्वितीय एवं बीएड संकाय ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिमिक्री में विज्ञान संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय एवं वाणिज्य संकाय को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 826 अंक प्राप्त करने पर विज्ञान संकाय को चल बैजंती पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि युवराज जयेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय की सांस्कृतिक निदेशिका डॉ. नीरजा शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रवक्ता डीके चौहान ने किया।

इस अवसर पर एपी पांडेय, अनुपमा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. डीडी तिवारी, डॉ. केके सिंह, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. आशीष लाल एवं डॉ. पीएन पाठक समेत तमाम शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें