फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के प्यार ने शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पहुंचाया हवालात

Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर एक शादीशुदा महिला से दोस्ती व प्यार ने जिले के एक युवक को हवालात पहुंचा दिया है। महिला के पति की शिकायत पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बुधवार को महिला व उसके प्रेमी तक पहुंच गई और दोनों को पकड़कर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई।        
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के वेइलिया गांव के रहने वाले युवक लवकुश का फेसबुक पर पश्चिम बंगल की रहने वाली एक विवाहित महिला से दोस्ती हो गई थी। फेसबुक पर चैंटिंग करते करते दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी की खातिर विवाहिता ने अपने पति के घर को छोड़कर लवकुश के पास आने का फैसला कर लिया।

26 मई को वह अपने सात साल की बेटी के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर विवाहिता के पति मुजाहिदुल  इस्लाम ने अपनी पत्नी के गायब होने की सूचना कनाईट थाने पर दर्ज कराई। पुलिस ने जब उसकी पत्नी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन वजीरगंज में मिली।
विज्ञापन


इस पर कनाईट थाने की पुलिस टीम उप निरीक्षक  रवि ग्रही की अगुवाई में महिला  पुलिस, विवाहिता के पति, उसके भाई व बहन को बुधवार को लेकर वजीरगंज वेइलिया गांव आ धमकी और वजीरगंज पुलिस की सहायता से विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ धर दबोचा। एसओ वजीरंगज गोरखनाथ सरोज ने बताया कि विवाहिता व उसके प्रेमी को पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम अपने साथ ले गई है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें