फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्रिकेट और खो–खो में हुए रोमांचक मुकाबले

Sun, 01 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एससीपीएम खेल महाकुंभ में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। एससीपीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन द्वारा आयोजित सातवें खेल महाकुंभ के तीसरे दिन खेल मैदान में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट, खो–खो, शतरंज, दौड़ व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले हुए। सोमवार को महिला क्रिकेट में नर्सिंग बनाम आयुर्वेदा, पुरुष क्रिकेट में एलाइड एंड हेल्थकेयर बनाम आयुर्वेदा तथा कबड्डी में फार्मेसी बनाम आयुर्वेदा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में सुबोध मिश्रा (मैन मिश्रा), ज्योति पांडेय, इंडियन बैंक के एजीएम राजेश भदौरिया तथा क्रिकेटर राशिद हुसैन ‘चांद भाई’ मौजूद रहे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय ने कहा कि खेल शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम हैं, नियमित खेलकूद कई बीमारियों से बचाव करता है। अध्यक्ष अलका पांडेय, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय, निदेशक अजिताभ दुबे व प्रशासक धीरज कुमार दुबे ने भी विचार व्यक्त किए।


रविवार को आयुर्वेदा व नर्सिंग की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें आयुर्वेदा ने नर्सिंग को नौ विकेट से हराया। रवि यादव मैन ऑफ द मैच चुने गए। एलाइड एंड हेल्थकेयर ने फार्मेसी टीम को 22 रन से हराया। इसमें मैन ऑफ द मैच आतिफ खान को चुना गया।महिला क्रिकेट में एलाइड एंड हेल्थकेयर ने नर्सिंग टीम को 10 विकेट से हराया। इसमें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब बबली पाठक को मिला। आयुर्वेदा ने फार्मेसी टीम को 10 विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच मानसी सिंह बनीं। आयुर्वेदा ने नर्सिंग को 10 रन से हराया। एलाइड एंड हेल्थकेयर ने फार्मेसी को नौ विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच शिवांशी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता
शतरंज (पुरुष) रितिक गोस्वामी (एलाइड हेल्थकेयर टीम)
100 मीटर दौड़ (पुरुष) रितेश ओझा (नर्सिंग टीम)
100 मीटर दौड़ (महिला) मोहिनी शर्मा (नर्सिंग टीम)
खो–खो (पुरुष) एलाइड एंड हेल्थकेयर टीम
खो–खो (महिला) नर्सिंग टीम
टेबल टेनिस (पुरुष) नर्सिंग टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें