फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 143 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा हो रही है। परीक्षा के पहले दिन नकल रोकने के नाम पर परीक्षार्थियों की तलाशी के साथ ही काफी सख्ती की गई। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते- मोजे भी उतरवाए गए। जिसका शासन ने संज्ञान लिया और अब जूता- मोजा उतरवाने पर रोक लगा दी। नकल रोकने के लिए तलाशी तो होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को शुभकामना देकर प्रवेश दिया जाएगा। जिससे वह भयमुक्त होकर परीक्षा दे सकें। निगरानी के लिए तकनीक का प्रयोग हो रहा है। वहीं शनिवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।
विज्ञापन

परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल व इंटर के गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें 15825 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 14439 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 186 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी तरह दूसरी पाली इंटरमीडियट के लेखा व वाणिज्य विषय की परीक्षा में 167 परीक्षार्थियों में 154 ने परीक्षा दी। 13 ने परीक्षा छोड़ दी है। इस तरह शनिवार को 199 ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटमीडिएट की परीक्षा में तलाशी के दौरान हो रही असुविधाओं को देखते हुए थोड़ी राहत दी गई है। विभाग ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि में परीक्षार्थियों के जूते-मोजे कदापि न उतरवाएं। केंद्रों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहे, टायलेट की नियमित साफ-सफाई हो, जिससे बच्चे प्रसन्नचित होकर परीक्षा के उत्सव में प्रतिभाग कर सकें। सभी कक्ष निरीक्षक अपने आवंटित परीक्षा केंद्र में तत्काल उपस्थिति दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें