फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाम से निजात दिलाने के लिए अस्पताल में पूर्व सैनिक तैनात

Mon, 24 Mar 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय आने वाले मरीजों को अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दरअसल, यहां पर सुरक्षा की कमान अब पूर्व सैनिकों के हाथों में सौंप दी गई है। सोमवार से 10 सुरक्षाकर्मी व एक सुपरवाइजर ने सेवा देना शुरू कर दिया है। जिसके कारण इमरजेंसी के रास्ते में कोई भी वाहन खड़े नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

17 मार्च को मेडिकल कॉलेज गेट पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा हुआ था। जाम में फंसने के कारण सीने में दर्द की शिकायत होने पर जानकीनगर निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्र की मौत हो गई थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने कई प्रबंध किए। मेडिकल कॉलेज गेट पर अलग से यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर पूर्व सैनिकों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें