गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद ने जोन में 47 प्रभारी निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें गोंडा के आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह को लखनऊ रिजर्व पुलिस में तथा इज्जत नगर मुख्यालय में तैनात अनिरुद्ध राय को गोंडा रेलवे का इंस्पेक्टर बनाया गया है। यह जानकारी सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने दी है। (संवाद)