फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
गुरु पर्व पर शबद कीर्तन करता रागी जत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु नानक सत्संग सभा मालवीय नगर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को गुरु के जीवन पर आधारित कथा व गायन हुआ। गुरु नानक सत्संग सभा के नए भवन में आगरा से आए भाई महेंद्रपाल सिंह ने भजन गाया- कल तारन गुरु नानक आया। पटियाला से आए भाई जगप्रीत सिंह ने सास सास सिमरियो गोविन्द्र, मन अंतर की उतरे चिन्द। 
विज्ञापन


संत बाबा राम सिंह ने कथा विचार में कहा कि इक बाबा बगदादी दूजा रबाबी मरदाना। उन्होंने गुुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु नानक सत्संग सभा के महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह खुराना ने बताया कि बाबा राम सिंह करनाल सिंगड़ा से आए थे, उन्होंने ही नए गुरुद्वारे की बुनियाद रखी थी।

महामंत्री ने बताया कि पंजाबी एकेडमी उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने प्रदेश के सिखों के पंजाबी भाषा में शिक्षा के क्लासेज शुरू कराने के लिए सूबे की सरकार की ओर से स्टेशनरी व मानदेय दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


महामंत्री खुराना ने बताया कि मंगलवार को लंगर के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में आए लोगों को सिरोपा दिया गया। इस मौके पर संजू छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, इन्द्रपाल सिंह, अजीत सिंह, गुरुदीप सिंह, इकबाल सिंह, मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें