फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 हजार लेने के बाद भी नहीं भरा परीक्षा फॉर्म

Tue, 25 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक छात्र ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधक को 15 हजार रुपये देने के बाद भी उसका इंटरमीडिएट का फाॅर्म नहीं भरा गया। जब वह प्रवेशपत्र लेने पहुंचा तो भगा दिया गया।
विज्ञापन

खोरहंसा के डड़वा कानूनगो निवासी तेज प्रताप यादव ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि कोयली जंगल स्थित एक इंटर कॉलेज से उसने इंटरमीडिएट का फाॅर्म भरने के लिए प्रबंधक को रकम दी थी। इसके बाद भी उसका फाॅर्म नहीं भरा गया। आरोप लगाया कि प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर भी चार हजार रुपये लिए गए।इसके बाद जब वह प्रवेशपत्र मांगने गया तो धमकाकर भगा दिया गया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। डीआइओएस डॉ. राम चंद्र ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें