फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार कापियों का मूल्यांकन

Sun, 03 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
काॅपी जांचते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पांचवें दिन हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कुल 21 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच परीक्षकों ने की। पांच दिनों में कुल 39 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने परीक्षकों से काम में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

उप-नियंत्रक मूल्यांकन कार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने रविवार को बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए कुल करीब 550 परीक्षकों को लगाया गया है। रविवार को परीक्षकों ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड की 21 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।

अब तक कुल 39 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम हो चुका है। इनमें हाईस्कूल की कुल 21 हजार तथा इंटरमीडिएट की कुल 18 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने परीक्षकों से काम में और तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें